मसूरी में बारिश के आसार, पहाड़ों में येलो अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन हवा चलने से सुबह-शाम मौसम सुहाना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस पूरे सप्ताह मौसम के तेवर बदले रह सकते हैं।
आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी व देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा हो सकती है।
बिग ब्रेकिंग:- प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
बिग ब्रेकिंग:- सीएम धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद