Advertisement

पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

ख़बर शेयर करें

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऊंचाई वाले स्थानों में होने वाली बारिश का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

You cannot copy content of this page