Advertisement

अधिसूचनाओं में विक्रम संवत व हिंदू माह का होगा उल्लेख, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशन, उद्घाटन पट्टिकाओं एवं शिलान्यास शिलाओं में तिथि और वर्ष के साथ-साथ विक्रम संवत एवं हिंदू माह का उल्लेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि वह सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में आवश्यक आदेश तत्काल जारी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है, जो हमारी सनातन पहचान और गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। इस पहल से सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

You cannot copy content of this page